पटना, अप्रैल 23 -- Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक 10 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई। बच्ची बुधवार सुबह से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लापता होने के 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह बच्ची का शव बायपास थाना क्षेत्र में मिला। शरीर और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। साथ ही शव कंबल में लपेटा हुआ बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की पहचान 10 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है। वह बायपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर जल्ला हनुमान मंदिर के बगल वाली गली में परिवार के साथ रहती थी।दूध लेकर घर से निकली, वापस नहीं लौटी बताया जा रहा है कि बच्ची बुधवार 22 अप्रैल को...