पटना, मार्च 24 -- लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) के 5वें स्थापना दिवस पर 22 मार्च को आयोजित 'बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026' सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। मुख्य संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रतिभागियों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्पण ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह महासभा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार के सांस्कृतिक और बौद्धिक पुनर्जागरण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। देश-विदेश से जुड़े हजारों लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया है कि बिहार की विरासत को पुनर्स्थापित करने और उसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समाज तैयार है।विकास वैभव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, उद्यमियों और युव...