बक्सर, मई 21 -- युवा के लिए --- निबंधन 25-27 मई तक पटना स्थित ज्ञान भवन में चलेगा तीन दिवसीय मेला किसी भी दिन का समय निर्धारित कर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी बक्सर, हमारे संवाददाता।

रोजगार मेला तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। यह मेला 25 से 27 मई तक पटना स्थित ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान में संचालित होगा। यह मेला युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की देखरेख में लगाया जा रहा है।

योग्यता इस संबंध में प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पटना में मेला लगाया जा रहा है। बताया कि वैसे सभी अभ्यर्थी, जिन्होंने स्वास्थ्य व संबद्ध क्षेत्र के किसी पाठ्यक्रम में सफलता प्राप्त की है, वे रोजगार मेले में भाग ले स...