पटना, अप्रैल 4 -- Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार थाना के एक गांव में चाचा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 3 वर्ष की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घायल 3 बच्ची को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना से इलाके के लोग हतप्रभ हैं। कांड के बारे में जानकारी देते हुए परसा बाजार की थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे की है। बच्ची अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त उसका चाचा उसे घर से उठा कर ले गया और बगल के खेत में ले जाकर अपने दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची। बच्च...