पटना, जुलाई 8 -- राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया में युवक बंटी कुमार के अपहरण के बाद इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर टायर जलाए तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने बंटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अपहृत युवक की पहचान न्यू करबिगहिया कब्रिस्तान गली निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर बंटी की बरामदगी नहीं होती है तो वह भी स्थानीय लोगों के आंदोलन में शामिल होकर उनका समर्थन करेंगे।सेक्स रैकेट के विरोध के चलते अपहरण हुआ- परिजन युवक के आरोप लगाय...