प्रधान संवाददाता, मार्च 23 -- बिहार की राजधानी पटना में भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शनिवार की देर शाम घर में घुसकर एक सिरफिरे ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला की 16 वर्षीया बेटी भी घर में मौजूद थी। मां को चाकू मारते देख बेटी ने विरोध किया तो हमलावर ने उसपर भी हमला बोल बिया। चाकू लगने से वह भी घायल हो गई। हमलावर ने महिला के पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से 11 वार किये। जिससे वह घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने महिला को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक कातिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बंगाली कॉलोनी की रहने वाली म...