पटना, जून 3 -- विश्व साइकिल दिवस पर पटना में सात जून को साइकिल रैली होगी। रैली को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण और बिहार सरकार के सहयोग से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सुबह छह बजे आयकर गोलंबर से प्रारंभ होकर पटना जू तक जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों के साथ ही विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- पटना में सात जून को साइकिल रैली होगी यह भी पढ़ें- सिकंदरपुर मन के किनारे साइकिल ट्रैक तैयार, सूबे में पहला यह भी पढ़ें- फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...