वरीय संवाददाता, जनवरी 4 -- पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। मोबाइल पर बात नहीं करने से नाराज युवक ने बाजार में सरेआम पीड़िता के साथ गाली गलौच और छेड़खानी की। वह पीछा करता हुआ छात्रा के हॉस्टल में चला गया और वहां भी हंगामा किया। पीड़ित की शिकायत पर कदमकुआं थाने में आनंद राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से खगड़िया निवासी छात्रा एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। 30 दिसंबर को वह क्लास कर रही थी। तभी उसके मोबाइल पर युवक आनंद राज ने फोन किया। क्लास में होने के कारण पीड़िता उससे बात नहीं कर सकी। क्लास खत्म होने के बाद छात्रा शाम 6.30 बजे बाजार में सब्जी खरीद रही थी। तभी वहां आरोपित युवक पहुंच गया और उसने पीड़िता से बात करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.