पटना, फरवरी 25 -- यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन, बिहार ने यूजीसी गाइडलाइन पर सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया है। इस संगठन की ओर से 18 मार्च को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर पटना में समता अधिकार न्याय रैली आयोजित की जाएगी। बुधवार को स्थानीय आईएमए हॉल में इस संगठन द्वारा यूजीसी रेगुलेशन को लागू करने के सवाल पर राज्यस्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। यूजीसी गाइडलाइन पर 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है, इसके मद्देनजर 18 मार्च को ही रैली के आयोजन का निर्णय लिया गया। कन्वेंशन में प्रमुख वक्ताओं में डॉ. लक्ष्मण यादव, डीयू में यूजीसी आंदोलन की नेत्री अंजली, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक व आरवाइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, आरवाइए के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन, जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष धनंजय, मंजीत साहू, ...