खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शांतिपूर्वक जनतांत्रिक आंदोलन कर रहे छात्र अभ्यर्थी पर पटना में पुलिस द्वारा हुई बर्बर लाठी चार्ज की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआई-4 का नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किए जाने के खिलाफ अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को पटना कॉलेज से शांतिपूर्ण मार्च निकाला। यह मार्च भगत सिंह चौक, गांधी मैदान होते हुए जेपी गोलंबर तक पहंचा, जहां बिहार पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। यह भी पढ़ें- BPSC TRE- 4 के अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज; विज्ञापन जारी करने के लिए पटना में हंगामा, कई जख्मी यह भी पढ़ें- BPSC ने अचानक टाली परियोजना प्रबंधक भर्ती परीक्षा...