रांची, फरवरी 25 -- खलारी, संवाददाता। चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटना के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करनेवाला 26 वर्षीय छात्र मयंक राज झारखंड के रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित रोहिणी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी-3 का निवासी था। मयंक पटना में रहकर लॉ (विधि) की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता राजेश कुमार सीसीएल के एनके एरिया की रोहिणी परियोजना में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं और इसी परियोजना की आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी-3 में रहते हैं। राजेश कुमार के दो पुत्र थे, इनमें बड़ा पुत्र मयंक राज एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था, जबकि छोटा पुत्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। पुत्र की मौत की सूचना मिलने के बाद सीसीएल अधिकारी राजेश कुमार अपनी पत्नी और अन्य सहयोगियों के साथ खलारी से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। आवास पर पसरा रहा सन्ना...