पटना, मई 1 -- Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। राजा पुल के पास सुबह में उसका शव मिला। मृतक की पहचान पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर निवासी शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। उसकी उम्र 31 साल थी। बताया जा रहा है कि शिव शंकर राजमिस्त्री का काम करता था और बीच-बीच में ऑटो भी चलाता था। वह चोरी के केस में पहले जेल जा चुका है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतक की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिव शंकर अहले सुबह चाय पीने का कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनकी मौत की सूचना मिली। बता दें कि सुबह में राजा पुल गेट नंबर 22 के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्...