पटना, जनवरी 20 -- बिहार की राजधानी पटना में अब एक बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है पुलिस उसके आसपास के इलाकों की भी छानबीन कर रही है। पुलिस नरबलि की आशंका समेत कई अन्य एंगल से अपनी पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज धार वाले हथियार से बड़ी ही बेरहमी के साथ बच्चे का कत्ल किया गया है। पुलिस अभी धड़ की तलाश कर रही है। कटे सिर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इसकी पहचान में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- बिहार में 31 जनवरी तक जमीन मापी के लंबित आवेदनों का निपटारा, बोले CM नीतीश बताया जा रहा है कि पटना के नदी इलाके में बच्चे की ऐसी क्षत-विक्षत लाश मिली। लाश की सूच...