नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Patna News: राजधानी पटना में अब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और भी हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होने वाली है। दीघा घाट पर बिहार का पहला LPG शवदाह गृह बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पटना नगर निगम और ईशा फाउंडेशन के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि पटना नगर निगम ने 2.11 एकड़ भूमि 33 वर्षों के लिए मात्र 1 रुपये पर 'ईशा आउटरीच' को लीज पर दी है। यानी संस्था को जमीन के लिए कोई भारी-भरकम किराया नहीं देना होगा।पर्यावरण को होगा बड़ा फायदा अभी दीघा घाट पर लकड़ी से अंतिम संस्कार किया जाता है। इससे बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई होती है। वहीं, अंतिम संस्कार के समय काफी धुआं निकलता है और गंगा का पानी भी गंदा होता है। नया गैस आधारित प्लांट लगने से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि पेड़ों की कटाई भी रुकेग...