मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राजधानी पटना के राजवंशी नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15-19 अप्रैल तक आयोजित प्रथम बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के प्रांजलवीर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में एकल और युगल दोनों खिताब जीतकर 'डबल क्राउन' हासिल किया। प्रांजलवीर के शारीरिक ट्रेनर कृष्णा ठाकुर ने बताया कि एकल फाइनल में उन्होंने भागलपुर के राहुल को कड़े मुकाबले में 21-14, 21-23, 21-16 से हराया। युगल में प्रांजलवीर और कृष्णा की जोड़ी ने मधुबनी के फैजल-अयान को 21-18, 21-19 से पराजित किया। इस उपलब्धि पर कोच समरेश कुमार ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.