पटना, अक्टूबर 19 -- बिहार में दुर्गा पूजा की धूम है। पूरे राज्य में पुलिस ने अलर्ट रहने का दावा किया है। लेकिन इस बीच राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। पटना से सटे मनेर में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। सरेआम फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख भी जख्मी हो गए हैं। इस गोलीबार के बाद वहां लगे दशहरा मेले में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। जानकारी के मुताबिक, मनेर के व्यापुर में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भालू की हत्या कर दी। गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार आगे आए तो अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक...