हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 15 -- पटना में दीघा थाना के कुर्जी मोड़ स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास रविवार की सुबह सड़क पर एक सात वर्षीय बच्चे का कटा हुआ पैर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने पर दीघा थानेदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है।पैर की डीएनए जांच के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया बरामद पैर की डीएनए जांच के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की शाम एक कुत्ता नदी की ओर से मानव पैर लेकर घूमता देखा गया था। वहीं सब्जी बेचने वाली एक महिला ने बताया कि कुत्ता सब्जी दुकान के पास पैर छोड़ गया था, जि...