पटना, अक्टूबर 5 -- पटना की मनेर पुलिस ने शनिवार को परिवारिक विवाद में पति और जेठ की हत्या की साजिश रचने वाली महिला और दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, 26 कारतूस और चार मैगजीन बरामद हुआ है। महिला ने ही शूटरों को हथियार मुहैया कराई थी। पुलिस ने बताया कि शूटर दोनों की हत्या की पूरी तैयारी कर चुके थे और हथियार भी इकट्ठा कर लिया था। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई व आरोपितों को धर दबोचा। आरोपितों की पहचान सगुना मोड़ निवासी नेहा कुमारी, हुलासी टोला निवासी विशाल कुमार और कल्लू कुमार के रूप में हुई है। पारिवारिक विवाद के कारण महिला पति से अलग रह रही थी। एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनेर के हुलासी टोला निवासी विशाल कुमार अपने साथियों के साथ किसी की हत्या की साजिश रच रहा है। इसका पता चलने पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.