हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 21 -- पटना में एक नशेड़ी बेटे के महापाप ने सभी को हैरान कर दिया है। नशे में धुत बेटे ने रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि खाजेकलां थाने के दीवान मोहल्ले, दुल्ली घाट में एक कलयुगी बेटे ने नशे की हालत में अपनी ही मां को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना शनिवार देर रात की है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है, जो स्व. नन्हकी साहनी की पत्नी थीं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, रेखा देवी अपने पुत्र चिंटू कुमार के साथ बसंत लाल के मकान में किराये पर रहती थीं। ऑटो चालक चिंटू हाल के दिनों में नशे का आदी हो गया था।वृद्धा को कमरे से खींचकर बाहर ला रहा था शनिवाद देर रात नशे की हालत में...