मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 18 -- लोगों के बीच मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज का काफी क्रेज है। बिहार में दुर्गा पूजा की धूम के बीच पटना में मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के आउटलेट पर जब रेड डाली गई तो यहां फूड सेफ्टी को लेकर कई खामियां पाई गई हैं। दोनों को ही अब सुधार के लिए अल्टीमेट दिया गया है। दरअसल खाद्य संरक्षा के तहत शनिवार को मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के कई आउटलेट निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण कदमकुआं एवं लोहियानगर कंकड़बाग स्थइत डोमिनोज और ईस्ट गांधी मैदान स्थित मैकडॉनल्ड्स फैमिली रेस्टोरेंट के भंडार गृह में किया गया। डोमिनोज में लगभग 32 हजार रुपये की 160 खरीब पिज्जा स्क्रीन को नष्ट किया गया। डोमिनोज में ड्रेनेज सिस्टम, कटिंग बोर्ड और शेल्फ की साफ-सफाई में कमियां पाई गई हैं। डीप फ्रीजप में तापमान की निगरानी से संबंधित लॉग बुक तथा स्टोर में कच्चे माल...