पटना, जनवरी 30 -- पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में जमीन विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। जब दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहे पुराने विवाद में भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में आरोपी की चाची 50 वर्षीय महिला राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए पड़ोसी देवसागर सिंह (55) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला का बेटा राजन प्रसाद गंभीर रूप से घायल है और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रसलपुर गांव निवासी राजकुमार प्रसाद और श्रवण प्रसाद के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष विवादित जमीन पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि श्रवण प्रसाद की ओर से उस जमीन पर पिलर निर्माण कराया जा रहा था, जिसे लेकर दो...