पटना में जमादार ने बहन को गोली मारी, फिर खुद को शूट किया; दोनों की मौत
दानापुर (पटना), सितम्बर 22 -- बिहार की राजधानी पटना में एक एएसआई (जमादार) ने बहन की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना दानापुर थाना क्षेत्र स्थित मिथिला कॉलोनी मोड़ पर किराये के एक मकान में हुई। जमादार ने पहले अपनी शादीशुदा बहन को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को दोनों के शव कमर में बंद पड़े मिले। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग खौफ में आ गए। लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था और कोई हलचल नहीं आ रही थी। स्थानीय लोगों ने दानापुर थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसपी अजीत कुमार, थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने कमरे के दरवाजे को खोला, तो वहां पर दोनों भाई-बहन मृत पड़े हुए मिले। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.