पटना में छात्र आंदोलन के दौरान भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी में तोड़फोड़, विधानसभा में हंगामा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 22 -- बिहार के पटना में छात्र आंदोलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विनय बिहारी पर कथित तौर पर हमला हो गया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बीजेपी विधायक की ओर से विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान यह मुद्दा सदन में उठाया। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हो गया। पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने-सामने हो गए। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा में बुधवार को आरोप लगाया कि जब वह सदन के लिए आ रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हालांकि, असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। विधायक ने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.