नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही 10 मिनट भी नहीं चल पाई। विपक्षी सदस्यों ने पहले विधानसभा परिसर में पटना में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना दिया। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कि हंगामा शुरू हो गया। गुरुवार को विपक्ष के साथ सत्तापक्ष के विधायक भी तैश में आ गए। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई तो स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि सदन कोई युद्ध का मैदान नहीं है। राजद विधायकों ने आरोप लगाया गया कि सदन के इतिहास में आज का दिन काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा जब अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सत्ताधारी विधायकों ने गुंडा करार दे दिया। गुरुवार को विध...