पटना में छात्रों पर बल प्रयोग की जिला कांग्रेस ने की निंदा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता छात्रों पर एके-47 से हुई फायरिंग के खिलाफ पटना में एनएसयूआई के छात्रों के मुख्यमंत्री आवास मार्च पर पुलिस के बल प्रयोग की मंगलवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार में लाठी और गोली की सरकार नहीं चलेगी। बांकीपुर विस उपचुनाव के परिणाम ने स्पष्ट संकेत दे दिया है। छात्रों को लाठी या वाटर कैनन नहीं बल्कि न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला प्रवक्ता समीर कुमार व महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने भी पुलिसिया कार्रवाई को शर्मनाक बताया। यह भी पढ़ें- लाठी और बंदूक के बल पर छात्रों की आवाज नहीं दबेगी : राजेश यह भी पढ़ें- पटना में छात्रों पर फिर चला वाटर कैनन, सड़क पर प्रदर्शन; सम्राट चौधरी का घर घेरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.