पटना, अगस्त 4 -- बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सड़क पर छात्रों का आक्रोश दिखा है। वामदलों से जुड़े विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र मंगलवार को पटना की सड़क पर उतरे हैं। इन छात्रों के हाथों में अपने संगठन का झंडा है और प्रदर्शनकारी छात्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घर घेरने की मूड में हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। जानकारी के मुताबिक, छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर पटना के रामगुलाम चौक से मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए छात्रों का जुलूस निकला। इसके बाद छात्रों को गांधी मैदान के गेट संख्या 12 के पास रोका गया था। लेकिन छात्र यहां से डाकबंगला की ओर बढ़ गए। इधर छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से अलर्ट है। पुलिस ने अपनी तरफ स पूरी तैयारी कर ली है। जेपी गोलंबर ...