निज संवाददाता, सितम्बर 9 -- राजधानी पटना में एक लड़की से घर में घुसकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पटना से सटे पुनपुन में पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मनचलों ने घर में घुसकर मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय युवती के परिजन बाढ़ राहत के लिए धरना-प्रदर्शन में गए थे और युवती घर में अकेली थी। पीड़िता की भाभी ने दोनों को घर से भागते हुए देखा था। परिजनों के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार और बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पटना भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि घर में युवती को अकेला देख धीरज और बबलू अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। युवती के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी घर पहुंची तो दोनों वहां से भाग गए। परिजन जब घर पहुंचे तो पीड़िता को जख्मी हाल...