हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 22 -- बिहार में गंगा नदी उफान पर है। बक्सर से पटना होते हुए भागलपुर तक गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बक्सर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 104 सेंटीमीटर नीचे था। लेकिन, इसके जलस्तर में रविवार तक 32 सेंटीमीटर बढ़ने के आसार हैं। पटना के गांधी घाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर रहा। इसके जलस्तर में रविवार को भी 13 सेंटीमीटर बढ़ने की आशंका है। दीघा घाट में खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर गंगा का पानी रहा। इसमें 13 सेंटीमीटर और वृद्धि हो सकती है। हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर आ चुका है। रविवार को इसमें 20 सेमी और बढ़ोतरी हो सकती है। भागलपुर के कहलगांव में खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे पानी रहा, लेकिन इसमें एक दिन में ह...