नीरज कमल, अगस्त 14 -- जेपी गंगा पथ पटना समेत बिहारवासियों के लिए मनोरम और सुकून के दो पल बिताने वाला स्थल होगा। शहर में किसी स्थल को पहली बार पिकनिक क्षेत्र के रूप में पहचान मिलने जा रहा है। गंगा किनारे जेपी गंगा पथ पर एलसीटी घाट से गांधी मैदान तक पिकनिक क्षेत्र बनेगा। करीब 1500 मीटर से अधिक दूरी में तीन हिस्सों में पिकनिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस पर कुल 11.99 करोड़ की राशि खर्च होगी। पिकनिक क्षेत्र वर्ष 2026 के अंत तक बनकर तैयार होगा। पटना नगर निगम के नगर आयुक्त के अनुरोध पर पटना पार्क प्रमंडल ने यह योजना बनायी है। योजना की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी। इस योजना की तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। बाहर पिकनिक मनाने वाले लोगों के लिए अब राजधानी में ही आकर्षक और प्राकृतिक वातावरण में एक दूसरा विकल्प भी मिलेगा। जेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.