पटना, अप्रैल 8 -- राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) का क्षेत्रीय कार्यालय पटना में खुलेगा। बिहार में मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विकास को गति देने के लिए नई दिल्ली में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में कृषि भवन में हुई बैठक में राज्य के डेयरी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एनएफडीबी का कार्यालय खुलने से बिहार में मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार के मत्स्य पालकों और उद्यमियों को तकनीकी सहायता एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद का क्षेत्रीय कार्यालय पटना में बनेगा। पटना में क्षेत्रीय कार्यालय के लिए जब तक भवन चिह्नित नहीं कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.