पटना, फरवरी 17 -- बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया। फुलवारी थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित इमारत की 7वीं मंजिल से पुलिस ने छात्रा के वजन बराबर पुतले नीचे गिराए। इस सीन को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया। पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर छात्रा खुद से नीचे कूदी थी या फिर उसे धक्का देकर गिराया गया था। छात्रा ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, इस पर अभी संशय बना हुआ है। सीन रिएक्रिएशन के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर छात्रा 7वीं मंजिल से नीचे कैसे गिरी थी। यह बात पता लगने के बाद केस की जांच को नई दिशा मिल सकती है। सीन रीक्रिएशन पुलिस सोमवार को ही करने वाली थी लेकिन एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम की व्यस्तता के कारण उसे टालना पड़ा था। मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.