पटना, दिसम्बर 24 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैप्टन जयनारायण निषाद की पटना में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद से यह कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयनारायण निषाद की प्रेरणा से समाज आगे बढ़ेगा और अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी मजबूती के साथ खड़ा होगा। उपमुख्यमंत्री बुधवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बिहार में मछली उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। पहले हैदराबाद से मछली आती थी। लेकिन अब 128 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ राज्य आत्मनिर्भर बन चुका है। अगले पांच वर्षों में उत्पादन को दोगुना करने और पड़ोसी राज्यों को मछली भेजने का लक्ष्य है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, उद्योग, रोजगार और प्रशिक्षण पर जोर ...