हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 12 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छठ के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने पटना में विशेष बदलाव किया है। 15 नवंबर दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक तथा 16 नवंबर सुबह 2 बजे से 8 बजे तक (यातायात सामान्य होने तक) कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बदला रहेगा। अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, मरीज और शव वाहन तथा निर्धारित व्यवस्था के तहत छठव्रतियों के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज तक आम वाहन नहीं चलेंगे। अशोक राजपथ के सभी प्रवेश मार्ग बंद रहेंगे। खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में पार्किंग के लिए छठव्रतियों के वाहनों को प्रवेश मिलेगा। कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक छठव्रतियों के वाहन चल सकेंगे। 15 नवंबर दोपहर 2 से शाम 6:30 बजे और 16 को सुबह 3 से 6 बजे तक दीघा मोड़ स...