पटना में ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे, हड़ताल पर गए चालकों की क्या है मांग
मुख्य संवाददाता, जून 8 -- ऑटो और ई-रिक्शा से सफर से सफर करने वालों को आज भीषण गर्मी के बीच भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। राजधानी पटना में अपनी कई मांगों को लेकर आज ऑटो और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे। पटना की सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। घर से ऑटो पकड़ने के लिए निकले लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। हड़ताल की वजह से ऑटो चालक लोगों को कही लेकर नहीं जा रहे हैं। दफ्तर जाने के लिए घर से निकलने लोगों के लिए समय पर ऑफिस पहुंच पाना मुश्किल हो गया है। पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क स्थित मल्टी लेवल पार्किंग और मल्टी मॉडल हब से संचालित विभिन्न रूटों के ऑटो और ई-रिक्शा चालक सोमवार को हड़ताल पर हैं। यह निर्णय रविवार को ऑटो संगठनों ने लिया था। बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ के महासचिव मुर्तजा अली, प्रगतिशील ऑटो यूनियन के नेता नथुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.