अररिया, सितम्बर 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार द्वारा वित्त रहित कर्मियों को वेतनमान देने के निर्णय के बाद शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों में भारी उत्साह है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य सह आभार सह अभिनंदन समारोह आयोजन समिति के सदस्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि रविवार को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का समारोह आयोजित कर भव्य आभार सह अभिनंदन किया जाएगा। यह आयोजन वित्तरहित कॉलेज कर्मियों के वेतनमान की घोषणा के उपलक्ष्य में वित्तरहित कर्मियों के द्वारा विधान परिषद के सदस्य डॉ प्रो नवल किशोर यादव के नेतृत्व में आभार सह अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- वित्त रहित शिक्षा कर्मियों में खुशी श्री झा ने कहा कि समारोह में अररिया जिला से काफी संख्या में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्म...