प्रधान संवाददाता, सितम्बर 29 -- बिहार की राजधानी पटना में आज बिजली के लिए हाहाकार जैसी स्थिति रहेगी। शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में मंगलवार को बिजली बाधित रहेगी। पेसू ने इन इलाकों की सूची जारी की है। वेटनरी पावर सब स्टेशन के तहत 11 केवी फीडर सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच बाधित रहेगी। इससे राइडिंग रोड, अरण्य भवन, बीएमपी 5, केवी शेखपुरा की बिजली कटी रहेगी। सुबह साढ़े 7 बजे से 9 बजे के बीच सदाकत आश्रम फीडर बंद होने से कुर्जी मोड़, कोठिया, विकास नगर गेट संख्या- 62, 65, 72 और 73 की बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच शिवपुरी, जागृति पथ, चित्रगुप्त कॉलोनी और उड़ान टोला की बिजली इस दौरान बंद रहेगी। वहीं साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच सचिवालय कॉलोनी, जी ब्लॉक की बिजली बाधित रहेगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच आरएन सिंह रोड, सब्जी म...