वरीय संवाददाता, अगस्त 25 -- पटना की सड़कों पर आज एक बार फिर छात्र अपनी मांगों को लेकर मार्च पर होंगे। छात्र संगठनों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से सोमवार को बड़ी पहल की गई। सरकार के आदेश के बाद शिक्षा सचिव से लेकर पटना के डीएम और एसएसपी तक सक्रिय हो गए। सभी छात्र संगठनों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर दो से तीन घंटें तक वार्ता हुई। इसमें कई मुद्दों पर छात्रों के साथ सहमति बनी। मुख्य मुद्दा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा कराने पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद छात्र संगठनों ने मंगलवार को पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत सड़क पर उतरने का फैसला किया। छात्र संघों द्वारा एक अभ्यर्थी एक परिणाम की भी मांग की गई है। हालांकि एकल परीक्षा को लेकर फिलहाल कोई आश्वासन नहीं मिला है। निगेटिव मार्किंग हटाने की छात्रों की मांग प...