पटना, दिसम्बर 14 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रहे थे। शाम होते-होते पार्टी ने नितिन नवीन को भाजपा का 'बड़ा आदमी' बना दिया। लगातार पांचवा चुनाव जीते बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में फिर से मंत्री भी बने हैं। भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा 2023 से ही कार्यकाल विस्तार पर चल रहे हैं और अगले साल की शुरुआत में नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव हो सकते हैं। पार्टी प्रमुख के चुनाव से पहले नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर लाना, उनके अगला भाजपा अध्यक्ष बनने के स्पष्ट संकेत हैं। जेपी नड्डा को 2019 में इसी तरह पहले कार्यकारी और 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.