बेगुसराय, मई 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पटना में बीते दिनों टीईटी एवं एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर किए जा रहे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन पर बिहार सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवाना लोकतंत्र की हत्या, युवाओं की आवाज को कुचलने का कायराना प्रयास एवं छात्र-युवा विरोधी सरकार की असली मानसिकता को उजागर करता है। ये बातें प्रेस बयान जारी कर बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा आज रोजगार, नियुक्ति और अपने भविष्य की मांग कर रहा है। लेकिन पिछले बीस साल से सत्ता में बैठी डबल इंजन की सरकार में शामिल दल अपने-अपने पुत्र को मंत्री का उपहार दे रही है। यह भी पढ़ें- पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया धरन...