पटना, अप्रैल 13 -- पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का पहला खंड अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया तीन घंटे में आसानी पहुंचा जा सकेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रुककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जाएगा और कम समय में लोग बेतिया पहुंच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.