बक्सर, मई 16 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना-बक्सर मेमू ट्रेन से शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक दानापुर कंट्रोल को सूचना मिली कि पटना से बक्सर जा रही मेमू ट्रेन की एक बोगी में एक महिला अचेतावस्था में पड़ी है। ट्रेन जब बक्सर पहुंची तो रेलवे के एडीएमओ डॉ हरि पाठक ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ पाठक ने बताया कि महिला की उम्र करीब पच्चीस साल थी। उसकी मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही मालूम हो सकेगी। महिला के शव को बोगी से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...