पटना, जनवरी 21 -- पटना पुलिस ने दिसंबर में 466 कांडों के 713 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई है। पुलिस का दावा है कि ऐसे कांडों की नियमित समीक्षा और अनुसंधान का कार्य किया गया, जिससे अपराधियों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। इसमें चार ऐसे कांड थे, जिसमें अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीरबहोर थाना कांड-454/ 22 के मामले में न्यायालय से अभियुक्त बिहटा के संजय साव, वीरेंद्र साहनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अभियुक्तों पर एक को अर्थदंड भी लगाया है। दोनों पर नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप था। खगौल कांड संख्या 301/ 2018 में हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में दीपक पासवान उर्फ टेनी, संजय पासवान, अरविन्द महतो, अमित कुमार को आजीवन कारावास के साथ 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।...