बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर -14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन मंगलवार को स्थानीय गांधी स्टेडियम में पटना और भागलपुर प्रमंडल के बीच मैच खेला गया। पटना की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पटना प्रमंडल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर बनाया। पटना की ओर से आयुष राज ने 27 बॉल में 56 रन एवं कुमार रोचक ने 16 बॉल में 43 रन बनाये। भागलपुर प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिराज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट व विशाल ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिये। भागलपुर प्रमंडल की टीम बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। भागलपुर की ओर से विशाल ने 16 बॉल में 21 रन एवं युवराज...