पटना ने देवईथा को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
गाजीपुर, अप्रैल 13 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। क्षेत्र के जबुरना खेल मैदान में शहीद अकबर खान फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच पटना (बिहार) के अल्फा क्लब और देवईथा दाऊदीया क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पटना की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता का उद्घाटन जमानिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। मैच के पहले हाफ में देवईथा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में पटना की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रेफरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.