महाराजगंज, जनवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सिसवा के मैदान पर आयोजित ठाकुर यादवेन्द्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला गया। इसमें अखण्ड इलेवन क्लब पटना ने एमएससी असम को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। अखण्ड इलेवन पटना व एमएससी क्लब असम के बीच फाइनल मुकाबले में पटना के खिलाड़ी जर्सी नंबर दस सूरज ने खेल के दसवें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। खेल के 20वें मिनट में पुनः दूसरा गोल कर पटना को मजबूत स्थिति में ला दिया। इसके बाद विपक्षी टीम गोल को करने पर दर्शकों की ओर से नगद इनाम रखा गया, लेकिन असम की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। मैच को 2-0 पटना ने जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य सीपीचंद ने किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.