पटना टीचर MLC सीट पर एक वोट के लिए भिड़े BJP और RJD के समर्थक, मतगणना में हंगामा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान मंगलवार को एक वोट की वैधता को लेकर राजद और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। राजद प्रत्याशी संजीव कुमार और भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव के समर्थक इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस ने तीखा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ कॉलर पकड़ने की नौबत आ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान एक मत को वैध या अवैध घोषित किए जाने को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसी बात पर शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ गई और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते विवाद से मतगणना केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.