पटना, जून 12 -- मानसून के आगमन से पहले पटना जू प्रशासन ने जानवरों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बरसात के मौसम में परजीवी संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका को देखते हुए जू के लगभग सभी जानवरों की डी-वर्मिंग (कृमिनाशक उपचार) की जा रही है। जू के पशु चिकित्सकों की निगरानी में यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चल रही है। दरअसल बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण विभिन्न प्रकार के परजीवी तेजी से फैलते हैं, जिससे जानवरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय रहते कृमिनाशक दवाएं दी जा रही हैं। जानवरों के खानपान में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी जानवरों को उनकी जरूरत के अनुसार सामान्य आहार दिया जा रहा है। हालांकि, चिकित्सकों की टीम उनके स्...