पटना, अगस्त 10 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना जंक्शन से लापता वैशाली के सहदेई बुजुर्ग निवासी इलेक्ट्रिशियन श्याम किशुन राय (45) सोमवार की सुबह महुआ में बेहोशी की हालत में मिला। उनके पास मौजूद मोबाइल, बैग, नकदी, गले का लॉकेट समेत अन्य सामान गायब थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उन्हें बेहोश किया गया और सामान लूट लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों का बयान परिजनों के अनुसार, श्याम किशुन शनिवार की दोपहर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए रवाना हुए थे। रात करीब आठ बजे तक उनकी परिजनों से बातचीत हुई थी। विक्रमशिला एक्सप्रेस रविवार तड़के 2:33 बजे पटना जंक्शन पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में वह बैग लेकर स्टेशन से बाहर निकलते दिखे। करीब 3:10 बजे उन्हें आखिरी बार देखा गया।

लाइन में रुकावट...