पटना, फरवरी 11 -- पटना जंक्शन के पास से रेल पुलिस ने बुधवार को आठ मोबाइल चोर समेत 10 को गिरफ्तार किया। इस दौरान 48 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई। रेल पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना जंक्शन के पास से आठ मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस दौरान दानापुर स्टेशन से 18 लीटर, सचिवालय हॉल्ट के पास से 20 लीटर शराब बरामद की गई है। दोनों रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में शराब रखी गयी थी। राजगीर, गया और मोकामा रेल थाना क्षेत्र से भी विदेशी शराब बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...