पटना, सितम्बर 23 -- महावीर मंदिर के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर पटना जंक्शन स्थित सब-वे का नामकरण होगा। इस संबंध का प्रस्ताव पारित हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसे महावीर मंदिर के साथ शेयरिंग बेसिस पर संचालित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है। अब पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत जीपीओ गोलंबर के नजदीक मल्टी मॉडल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने के लिए भूमिगत (सब-बे) का आधिकारिक नामकरण आचार्य किशोर कुणाल सब-बे होगा। ये बातें बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य और श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहीं। निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में गया जा रहे हैं? कहां करें पिंडदान और कहां ठहरें, जरूरी जानकारी यहां सायण कुणाल ने क...